मुस्कराहट आयी चेहरे पर
कहीं दिल में एक चुभन सी है
किसे कहें हैप्पी बर्थडे
फिर सोचा .......
जहाँ भी हों आप हमसे तो दूर हो ही नहीं सकते
जब देख सकते हो हमें तो सुन भी तो हो सकते
चिल्ला चिल्ला कर आज आप तक यह सुर पहुँचाना है
हैप्पी बर्थडे पापा यह सुनाना है
आप थे तो खूब उत्साह से इस दिन को मनाते थे
आप नहीं हैं तो उन दिनों को याद करके मनायेंगे
याद तो आप हमेशा रेहते हैं
आज कुछ ज़यादा याद आयेंगें
दिल की चुभन को हावी न होने देंगे हम
सिर्फ और सिर्फ मुस्कुरायेंगे
आ रहा है दो दिसम्बर
सिर्फ और सिर्फ मुस्कुरायेंगे
No comments:
Post a Comment