Tuesday, 25 October 2011

रौशन वसुंधरा

दियों की जगमगाहट छाई चहूँ ओर
पटाकों की गूँज से थिरक उठी है वसुंधरा
हर मुख पे है हंसी
हर पग में है उत्साह
सब के हृदय में भर रही है सफलता की किरण यह रौशनी
उन्नति की धूम यह गूँज 

इसी रौशनी ने  छिपा रखा है कई घरों का अँधियारा
इसी गूँज में डूबी हैं कई सिसकियाँ
इन खुशियों के आँगन में कुछ पड़ाव ऐसे भी हैं
जहाँ न गूँज है न रौशनी
इस ख़ुशी में  जी रहे हैं वहां के परिंदे
कि उनकी झोपडी जगमग है
हवेलियों की रौशनी से

Sunday, 16 October 2011

मंजिल होगी सामने ज़िन्दगी जो देगी बदल

तनहाइयों की ओट से बाहर  निकल


आकाश के आँचल में ढूंढ ले अपना कल

रiह तू अपनी बना ...बनी राहों पे न चल

मंजिल होगी सामने ज़िन्दगी जो देगी बदल

उम्मीद के दामन को थामे रख

धीरे ही सही बढ़ा तू अपने पग

गिरना और संभलना चढ़ने की हैं बेहनें

इनकी बाहें थाम कर चलता चल

लक्ष्य को पाने की चाह को और तीव्र करता चल

मंजिल होगी सामने ज़िन्दगी जो देगी बदल

Friday, 7 October 2011

एक आहट


हलकी सी एक आहट से नींद टूटी

सपनो की नगरी पीछे छूटी
 
पर्दों से सरक आती  किरणों ने  होसला दिया

मुस्कराहट के साथ एक नए दिन का स्वागत किया



नन्ही हथेलियों का गालों को सहलाना 

उन मासूम आँखों का बिन कुछ कहे सब कह जाना

दिन भर खुद को और बढ़िया करने में मशगूल  करता है

जो आये थे  सपने वो  तो याद नहीं

पर उनको पूरा करने को मजबूर करता है


घूम के  चक्र समय का फिर आ खड़ा  होजायेगा

अँधेरे की ठंडक में सारा ताप खो जायेगा

शायद वो सपना फिर याद आ जाये

कैसे होगा पूरा यह बता जाये

या फिर शुरू से होगा आरंभ वो

और हर दिन होगा प्रारंभ यूँ
............
हलकी सी एक आहट से नींद टूटी

सपनो की नगरी पीछे छूटी


बहे जा रहा है जीवन मेरा


समुन्दर की लहरों की तरह

उठता गिरता

हिचकोलों के बीच

तट से मिलता बिछड़ता

रात  में ठण्ड से सकपकाता

दिन में तपता....तेज़ से जगमगाता

हर गम हर ख़ुशी को खुद में समेटे

बहे जा रहा है जीवन मेरा

बहे जा रहा है जीवन मेरा